Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

टाइगर वुड्स ने राइडर कप कप्तान का पद ठुकराया, विदेश में कराएंगे इलाज

न्यूयॉर्क, दो अप्रैल (एपी) पिछले कुछ समय से गोल्फ से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने वाले टाइगर वुड्स ने बुधवार को औपचारिक रूप से राइडर कप की कप्तानी ठुकरा दी क्योंकि वह विदेश में अपना इलाज कराएंगे।

फ्लोरिडा के एक न्यायाधीश ने इलाज के लिए देश छोड़ने के उनके आवेदन को मंजूरी दे दी है।

वुड्स को को पिछले सप्ताह नशे में गाड़ी चलाने के संदेह के कारण गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

वुड्स ने एक बयान जारी कर कहा कि वह ‘इलाज कराने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए’ अनिश्चित काल के लिए खेल से दूर जा रहे हैं ।

उनके वकील डगलस डंकन ने बुधवार को दायर एक याचिका में न्यायाधीश से वुड्स को उपचार के लिए विदेश जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि वुड्स को इलाज के लिए विदेश इसलिए जाना पड़ रहा है क्योंकि अमेरिका में उन्हें अपनी निजता से बार-बार समझौता करना पड़ता है।

एपी

पंत

पंत