Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

उप्र: दुधवा बफर जोन में बाघिन की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए गए

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), दो अप्रैल (भाषा) दुधवा बफर जोन में ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघिन की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब पांच-छह साल उम्र की बाघिन दुधवा बफर जोन के मैलानी रेंज में बांकेगंज-मैलानी रेलवे पटरी के पास मृत मिली।

दुधवा बफर जोन के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत की जांच शुरू कर दी।

दुधवा बफर जोन के उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि हादसा किस ट्रेन से हुआ और क्या वह ट्रेन वन्य जीवों की मौजूदगी वाले आरक्षित वन क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेन के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा निर्धारित गति सीमा का पालन कर रही थी।’’

बाघिन की मौत के बाद दुधवा बाघ अभयारण्य (डीटीआर) के फील्ड निदेशक एच राजामोहन एवं चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एनटीसीए के दिशानिर्देशों के अनुसार, पशु चिकित्सकों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम पैनल के सदस्य दया शंकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के कारण बाघिन की मौत हुई।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी