Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना