Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री ने लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं

अमरावती, दो अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को जनता को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान को भगवान राम का परम भक्त और अपार शक्ति, ज्ञान और साहस का प्रतीक बताया।

नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर, मैं राज्य की जनता को शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि भक्तों का मानना ​​है कि हनुमान जी की पूजा करने से भय दूर होता है, साहस और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है तथा कठिनाइयां कम होती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कामना करते हैं कि भगवान सभी के जीवन को प्रकाश से भर दें।

भाषा तान्या गोला

गोला