Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ के इन 9 जिलों में होगी आफत की बारिश

प्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के धमतरी, सुकमा, कोंडागांव, गरियाबंद सहित 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भिलाई में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। सुबह पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर में झमाझम पानी बरसा। यह सीजन की पहली बारिश रही, जिसमें करीब एक घंटा मुसलाधार पानी गिरा। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, वहीं रात को भी यह सिलसिला जारी रहा।

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी। प्रदेश के धमतरी, सुकमा, कोंडागांव, गरियाबंद सहित 9 जिलों में आफत की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है। इस वजह से प्रदेश में जोरदार पानी गिरेगा। मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर कलिंगपट्टनम, जैसलमेर, राजनांदगांव, कोटा, नरसिंहपुर और गुना तक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।