Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी

जुलाई के बाद अगस्त में भी छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी तक हुई बारिश की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि अगस्त के महीने में ही प्रदेश में होने वाली औसत बारिश पूरी हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि रविवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। विभाग ने सूरजपुर व बलरामपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट व 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।