Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। करीब 8 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पिछले दो दिनों की बात करें तो 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी था।

तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लगभग इस माह का कोटा पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अब तक बारिश में 4 फीसदी की ही कमी रह गई है। पिछले दो दिनों की बात करें तो लगातार हो रही बारिश ने करीब 8 फीसदी कमी को पूरा किया। 1 जून से अब तक 495.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, हालांकि 487.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसमें अब तक दो प्रतिशत का ही अंतर है।