Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

ज्योति से मीरा बनी युवती ने लड्डू गोपाल संग रचाया विवाह, लिए सात फेरे

मथुरा कान्हा की नगरी मथुरा के वृंदावन में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। मूल रूप से हरियाणा के सिरसा की रहने वाली ज्योति पेशे से नर्स है। जो कि विगत एक वर्ष से वृंदावन में रह कर कृष्ण भक्ति कर रही है।भक्ति में लीन ज्योति ने जब अपने प्रिय लड्डू गोपाल यानि भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया है। तो इस विवाह की चर्चा वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है। कहा जाता है कि हिन्दू धर्म को मानने वाली हर लड़की अपने लिए श्रीकृष्ण जैसे गुणों वाला पति चाहती हैं।

लेकिन हरियाणा की रहने वाली ज्योति भदवार ने अपने वैवाहिक जीवन से तंग आकर अपने लिए वर के रूप में श्याम सुंदर को चुन लिया है। 

34 साल की ज्योति फिलहाल अपने पिता विवेकानंद महाराज व माता वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रह रही है। भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त भी है और उन्हीं के प्रेम में दीवानी होकर उसने लड्डू गोपाल के साथ विवाह रचा लिया। इस शादी में उनके गुरु डॉक्टर गौतम ने बेटी के रूप में उनका कन्यादान किया है। लड्डू गोपाल की बारात में लगभग दर्जनों लोग शामिल हुए। इससे पहले घर में बेटी के हाथ पीले करने से लेकर वो सारी रस्में पूरी की गईं, जो एक सामान्य शादी में निभाई जाती हैं। शादी के लिए ज्योति से मीरा बनी वृंदावन के छह शिखर स्थित हरे  कृष्णा धाम सोसायटी में पहुंची, जहां बैंड-बाजों के साथ शादी की सारी रस्में भी निभाई गईं। 

दुल्हन बोली- रात के सपने दिन में पूरे हुए
इस अनोखी शादी के बाद ज्योति से मीरा बनी दुल्हन ने कहा, जो सपने मुझे रात में आते थे आज वो दिन की रोशनी में हकीकत में तब्दील हो गए।ज्योति के रिश्तेदार ओर बाराती भी इस शादी का हिस्सा बनकर बेहद खुश दिखे। उनकी खुशी का अंदाजा उनके नाच गानों को देखकर लग रहा था। अब देर सांय ज्योति की विदाई हुई। 

पिता बोले- मेरी बेटी ने सबके पालनहार को चुना
ज्योति के पिता विवेकानंद जी महाराज भी इस शादी से बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि आम शादी तो हर इंसान अपने जीवन में करता है लेकिन मेरी बेटी तो जो सबके पालनहार हैं उनकी शरण में पहुंच चुकी है और उसने हमेशा के लिए उन्हें अपना जीवन साथी मान लिया है।