Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

UP: लाल गोपालगंज में बनते हैं 'कलावा' और 'चुनरी', पीढ़ियों से बनाते आ रहे मुस्लिम कारीगर

उत्तर प्रदेश के लाल गोपालगंज में पहुंचते ही लाल-पीले रंग के धागों की भरमार देखने को मिलती है। ये छोटा सा शहर प्रयागराज से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इन धागों को कलावा कहते हैं। पवित्र माना जाने वाला कलावा हिंदू अनुष्ठानों में कलाई पर बांधा जाता है। दिलचस्प बात है कि लाल गोपालगंज में कलावा बनाने का काम कुशल मुस्लिम कारीगर करते हैं। वे ये काम पीढ़ियों से कर रहे हैं। 

ये कारीगर कलावा के अलावा चुनरी बनाने में भी माहिर हैं। मंदिरों और घरों में भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को चुनरी ओढ़ाई जाती है। लाल गोपालगंज में मुस्लिम कारीगरों के बनाए कलावा और चुनरी की मांग दूर-दूर तक है। रमजान के महीने में रोजा रखे मुस्लिम कारीगरों को कलावा और चुनरी बनाते देखना खुशनुमा अहसास है। मार्च के अंत में रमजान खत्म होने के आसपास नवरात्रि शुरू होगा।