Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

UP: रामपुर में जमीनी विवाद में पुलिस ने मृत शख्स के खिलाफ भी दर्ज की FIR, 16 साल पहले हो चुकी है मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसकी मौत 16 साल पहले हो चुकी है। ये मामला शाहबाद रोड पर स्थित जमीन को लेकर चल रहे जमीनी विवाद से जुड़ा है। दो पक्ष- सनी और रामपाल ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रामपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की, उसमें सूरज सिंह का नाम भी शामिल है, जिनकी 16 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

शिकायतकर्ता सनी, जो सूरज सिंह के पोते हैं। उसने हैरानी जताते हुए कहा, “ये चौंकाने वाला है कि एफआईआर में जिनका नाम है, वे मेरे दादा सूरज सिंह हैं। उनकी मृत्यु 16 साल पहले हो चुकी है। पुलिस ने कोई सत्यापन नहीं किया।”

ये एफआईआर पटवाई थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है।हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की है कि मामले की जांच जारी है। एक अधिकारी ने बताया, “अगर एफआईआर में दर्ज व्यक्ति मृत पाया जाता है, तो रिपोर्ट रद्द कर दी जाएगी और झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”