Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

पत्नी को गुजारा भत्ता देने में देरी, 2 लाख जुर्माना, 10-10 के सिक्के लेकर कोर्ट पहुंचा बीमार पति

मेरठ के जागृति विहार में रहने वाले एक व्यक्ति की पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है। बृजेश और उसकी पत्नी का मामला 2019 से कोर्ट में चल रहा है। पत्नी अपने 3 साल के बच्चे के साथ अलग रह रही है और पति के साथ रहने से इनकार कर रही है।

आपको बता दे कोर्ट ने बृजेश को पत्नी को हर महीने 10,000 रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। पिछले दो साल से बृजेश बीमार था। जिसके कारण वह नियमित भुगतान नहीं कर पाया। इस पर कोर्ट ने उस पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

वहीं बृजेश ने बताया कि उसने एक गुल्लक में 10-10 रुपए के सिक्के जमा किए। आज वह इन सिक्कों को लेकर कोर्ट पहुंचा। उसने कहा कि वह इतना नहीं कमाता और यह राशि भी उधार लेकर जुटाई है। हालांकि, कोर्ट ने सिक्कों के रूप में भुगतान स्वीकार करने से मना कर दिया।

जहां पिछले दो सालों से कोर्ट ने पत्नी का खर्चा बंद रखा है। अब बृजेश की स्थिति में सुधार हो रहा है और उससे बकाया राशि की वसूली की जा रही है।