Breaking News

दिल्ली: महरौली में ढही इमारत के मलबे से अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू     |   US का दावा- ओमान की खाड़ी में ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था जहाज, मिसाइल से रोका     |   दिल्ली: महरौली में ढही इमारत से अब तक 10 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |   डील न होने पर ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है अमेरिका, US रक्षामंत्री हेगसेथ की धमकी     |   लुधियाना: पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला घोड़ा-रेहड़ा मार्च     |  

Uttarakhand: मौसम पर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान

Uttarakhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। 22 जनवरी की रात से इस क्षेत्र के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी को कुछ ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और भारी बर्फबारी होने की अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी से मौसम से जुड़ी गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, लेकिन राज्य के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बारिश, बर्फबारी और कभी-कभार आंधी-तूफान के आसार हैं।