Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Uttarakhand: गर्मी से राहत के लिए देहरादून-मसूरी में सैलानियों का तांता, सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ लोग ठंडक के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। सप्ताह के अंत में सैकड़ों लोग देहरादून-मसूरी समेत अलग-अलग हिल स्टेशनों के लिए निकल गए। सैलानियों की भारी संख्या की वजह से देहरादून के रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

सैलानियों ने पार्किंग और दूसरी सुविधाओं की कमी होने की शिकायत की। अप्रैल में उत्तर भारत के कई राज्यों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहा है। लिहाजा आने वाले समय में भारी गर्मी पड़ने के आसार हैं।हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।