Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है | मौसम विभाग(weather department) की ओर से जारी अलर्ट में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है जिसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है |

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेस्वर में भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है. आज सुबह से ही राजधानी देहरादून में भी काले बादल छाए हुए हैं. पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.