उत्तराखंड में इस साल की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। उच्च गढ़वाल हिमालय स्थित चारधाम-बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तथा हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा जाने के इच्छुक तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है, जब अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट दो मई को, चमोली जिले में बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुलेंगे और हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई को शुरू होगी।
इस बार राज्य सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ 40 फीसदी ऑफलाइन पंजीकरण का फैसला भी लिया है, जिससे इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। गुरुवार शाम चार बजे तक 1,45,503 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे।
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
You may also like
उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम.
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'आई एम सॉरी'.
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या.
अब तक 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुँचे, प्रशासन ने मॉनसून को लेकर जारी की एडवाइज़री.