Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, सितारगंज और काशीपुर में 15 सील किए गए

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही और अधिकारियों ने सितारगंज और काशीपुर में ऐसे 15 मदरसों को सील कर दिया है। एसडीएम (खटीमा) रवींद्र बिष्ट और क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। काशीपुर में 12 और सितारगंज में तीन मदरसे सील किए गए हैं। कार्रवाई अब भी जारी है।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड से रजिस्ट्रर न होने वाले मदरसों को सील किया जा रहा है। मदरसों के पास बाकी जरूरी दस्तावेज भी नहीं हैं। इस महीने की शुरुआत में देहरादून जिले में 15 मदरसों को अनिवार्य मंजूरी न होने के कारण सील कर दिया गया था। फरवरी में राज्य में मदरसों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया गया था, क्योंकि शिकायतें मिली थीं कि उनमें से कई उचित दस्तावेजों के बिना चल रहे थे।