Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

उत्तराखंड में बहादुर सैनिकों के सम्मान में बन रहा नया आध्यात्मिक स्थल ‘सैन्य धाम’, जल्द होगा अनावरण

Uttarakhand: केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र स्थलों के लिए मशहूर उत्तराखंड में एक नए आध्यात्मिक स्थल- 'सैन्य धाम' का अनावरण होने वाला है। इसे राज्य के पांचवें धाम के रूप में मान्यता दी जाएगी। राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उम्मीदों से प्रेरित ये परियोजना अगले महीने पूरी हो जाएगी और जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सैन्य धाम में दूसरे विश्व युद्ध से लेकर वर्तमान तक उत्तराखंड के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान किया जाएगा। यहां उनके नाम, तस्वीरें और कहानियां प्रदर्शित की जाएंगी। यहां भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की भव्य प्रतिमा के साथ-साथ भारतीय सेना में पूज्य बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह को समर्पित मंदिर भी हैं। पूर्व सैनिक, भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली इस परियोजना की अहमियत पर प्रकाश डालते हैं।

सैन्य धाम उत्तराखंड के वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि और एक प्रमुख पर्यटन स्थल दोनों का काम करेगा। ये धाम सैलानियों को क्षेत्र की सैन्य विरासत से गहरा जुड़ाव प्रदान करता है। VO4: चार एकड़ में फैली इस परियोजना का विकास 91.26 करोड़ रुपये के निवेश से किया जा रहा है।