Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

नैनीताल की अनोखी एस्ट्रो पाठशाला

नैनीताल के एक स्कूल ने अपने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए एक विज्ञान प्रयोगशाला बनाई है। एस्ट्रो पाठशाला का मकसद युवाओं के मन में जिज्ञासा पैदा करना और उन्हें बड़े होने पर खगोल विज्ञान को आगे बढ़ाने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रयोगशाला बनाने का विचार एस्ट्रोवर्स नाम के एक स्टार्ट-अप से शुरु हुआ, जो अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में सीखने को एक मनोरंजक गतिविधि बनाने के लिए समर्पित है।

प्रयोगशाला छात्रों को दूरबीन, रॉकेट और उपग्रहों के मॉडल बनाने का मौका देती है। साथ ही सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के बारे में बेसिक नॉलेज भी देती है। एस्ट्रोवर्स ने पूरे नैनीताल के स्कूलों में ऐसे कई एजूकेशनल सेंटर तैयार किए हैं।