Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

उखीमठ को जल्द मिलेगी सौगात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा उच्चीकृत

रूद्रप्रयाग के प्रभारी एवं स्वास्थ्य, सिंचाई सचिव आर राजेश दो दिवसीय रूद्रप्रयाग दौरे पर हैं। कल गुरूवार रात्रि को उन्होंने उखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। सचिव आर राजेश ने कहा कि उखीमठ पीएससी को सीएचसी में उच्चीकृत किए जाने का प्रस्ताव था जिसके क्रम में उनके द्वारा उखीमठ अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को देखा गया और पाया कि यहां सीएचसी के लिए पर्याप्त संसाधन हैं इसलिए जल्दी यह अस्पताल उच्चीकृत होगा। उन्होंने लोगों को एडवांस में बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकृत होने से इस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।