Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

Uttarakhand: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में जल्द दिखेगा लाइट एंड साउंड शो, इको-टूरिज्म बोर्ड की पहल

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में सैलानियों को जल्द ही लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठाने को मिलेगा। इस दिशा में उत्तराखंड इको-टूरिज्म बोर्ड तेजी से काम कर रहा है। शो का प्रस्ताव 2021 में रखा गया था।

इस पहल से उद्यान के नेचर गाइड उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि शो में राष्ट्रीय उद्यान का संक्षिप्त इतिहास, जिम कॉर्बेट की जीवनी पर आधारित रेखाचित्र के अलावा पार्क में पाए जाने वाले बाघों और दूसरे जानवरों के बारे में बताया जाएगा।

रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया, "नगर वन में जहां पे सुरक्षित प्रदेश भी है। डबल फेंसिंग भी है। यहां पे अधिक संख्या में पर्यटक भी आते हैं। यहां पे प्रस्तावित है। ये यहां पे कंस्ट्रक्शन हुआ। और इसको इको-टूरिज्म, जो हमारा उत्तराखंड इको-टूरिज्म बोर्ड है, इसके माध्यम से किया जा रहा है। ये पहले जो प्रस्ताव बना था, एक करोड़ का प्रस्ताव बना था, लेकिन अभी उत्तराखंड इकौ-टूरिज्म बोर्ड इसको रिवाइव करके फिर से प्रस्ताव बना रहा है। शायद 60 टू 80 लाख में ये बने।