Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

दून अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती

दून अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि अभी तक जिले में सात मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन भर्ती है। चार रिकवर हो गए हैं। रोजाना घरों का सर्वे किया जा रहा है।

गुरुवार को 20650 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 502 में लार्वा मिला। उधर, दून अस्पताल के डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। शुक्रवार को प्राचार्य भी डेंगू संबंधी बैठक लेगी।