Breaking News

कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |   कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |  

केदारनाथ की चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी

मौसम विभाग ने देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रुक रुक कर सभी जगह बारिश हो रही है। केदार नाथ धाम और बदरीनाथ धाम में बारिश के साथ साथ ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है जिससे दोनों धामों में ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बुधवार रात और गुरुवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम और बदरीनाथ में रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।