Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

बाइक को टक्कर मार कार बनी आग का गोला

सीमांत खटीमा में सोमवार की देर शाम सितारगंज रोड महोलिया इलाके में एनएच 74 में एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे 108 की मदद से नागरिक अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया।

दोनों की स्थिति गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार सवार पीलीभीत रोड निवासी अभिषेक को पुलिस ने कस्टडी में ले नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है। वही दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार में अचानक भयानक आग लग गई, देखते ही देखते सड़क किनारे दुर्घटना ग्रस्त कार आग का गोला बन गई।

वहीं दुर्घटना की सूचना पर पुलिस कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच हाईवे के यातायात को व्यवस्थित किया, वही सड़क पर जमी भीड़ को मौके से हटाया।दुर्घटना में बाइक सवार युवकों की पहचान सैजना निवासी कृष्णा राणा, व  गोपीशंकर निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई है।जिन्हे इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।