Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

उत्तराखंड में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट

उत्तराखंड में हरिद्वार और नैनीताल समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। इस वजह से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवा से ठंड बढ़ी है। नैनीताल में रात से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह तक जारी रही, जिससे ठंडक और नमी बनी रही। लगातार हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार बूंदाबांदी और ठंड पूरे दिन जारी रहने के आसार हैं।

सर्दियों में पहली बार दो दिन से लगातार हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। देहरादून की बात करें तो बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 12.3 डिग्री का अंतर देखने को मिला। बीते बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, बृहस्पतिवार को सामान्य से आठ डिग्री की कमी के साथ 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सीजन में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इस मजबूती के साथ सक्रिय हुआ है। इसके चलते बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानों में लगातार बारिश हो रही है। यह सीजन की पहली ऐसी बारिश है, जो लगातार हो रही है। शुक्रवार की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है।