Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

भारत-पाक तनाव के बीच चारधाम यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी है। देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री चारधाम यात्रा में हिस्सा लेते हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस साल यात्रा के लिए देश-विदेश से 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 60 लाख तक पहुंचने की संभावना है।
चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों पर करीब 6,000 पुलिसकर्मी, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 17 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।