Breaking News

1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |  

चमोली बद्रीनाथ धाम वसुधारा ट्रैक पर फंसे दो व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

जनपद चमोली बद्रीनाथ धाम वसुधारा ट्रैक पर दो व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि वसुधारा ट्रैक पर दो व्यक्ति फंस गए है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। 

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने  घटनास्थल में पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति के पैर में चोट लगी थी जो चलने में असमर्थ है टीम द्वारा व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया व दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।