Breaking News

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की     |   चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 9 ने गंवाई जान, कई जख्मी     |   चेन्नई थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत     |   यूक्रेन युद्ध खत्म न होने की वजह से पुतिन से बहुत निराश हूं- डोनाल्ड ट्रंप का बयान     |   दिल्ली: सीआर पार्क के काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दुर्गा पूजा में हुए शामिल     |  

कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने किया कीटनाशक का सेवन, चार माह की है गर्भवती

भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। पीड़िता कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी उपचार चल रहा है ।

भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। पीड़िता कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी उपचार चल रहा है।

इस मामले में भगवानपुर थाना पुलिस ने 9 नवंबर को दुष्कर्म के आरोपित तैयब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में 18 नवंबर को आरोपित के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए थे। पीड़ित  चार माह की गर्भवती है। उसने कुछ समय पहले  पीड़िता ने गर्भपात करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।  जिसकी कोर्ट में तारीख चल रही थी।

मंगलवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ रुड़की की रामनगर स्थित कोर्ट में तारीख पर आई थी। इसी दौरान उसने अपने साथ लाया कीटनाशक का सेवन कोर्ट परिसर में कर लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।