Breaking News

‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |   ‘पंजाब की इमेज खराब करने की कोशिश’, राघव चड्ढा के इस्तीफे पर बोले सीएम भगवंत मान     |   राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा थोड़ी देर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलेंगे     |   राघव चड्ढा का BJP में शामिल होने का ऐलान, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा’     |  

रामनगर: दो दर्जन से ज्यादा विषैलें सांपों को किया गया आजाद

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगते ग्रामीण क्षेत्रों से निकले 2 दर्ज़न से ज्यादा विषैले सांपों को आज सेव द स्नेक सोसायटी व वन विभाग की मदद से जंगल में आजाद किया गया।

बता दें कि कॉर्बेट से सटे ग्रामीण इलाकों में लगातार सांपों का निकालना जारी है, जैसे ही मौसम में गर्मी आती है वैसे ही सांप जंगलों से बिलों से निकलकर आबादी की तरफ रूख करते हैं। कॉर्बेट पार्क में अनेकों वन्य जीवों को देखने के लिए हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक देश-विदेश से पहुंचते हैं,पार्क में बाघ, हाथी ,भालू, हिरण आदि वन्य जीवों के अलावा कई प्रकार के जीव-जंतु भी पाए जाते हैं।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सेव द स्नेक सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रेसेंन कश्यप ने बताया कि पिछले दो दिनों में कॉर्बेट के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से उन्होंने घरों से 2 दर्जन से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू किया, जिसमे 13 फ़ीट लंबा पायथन, रेड स्नेक, पानी वाला सांप,करैत सांप ,विषैला कोबरा सहित अन्य प्रजाति के सांप शामिल थे। 

उन्होंने बताया कि 2 दिनों में उनकी टीम ने घरों से इन सभी सापों रेस्क्यू किया जिन्हें आज वन विभाग की मदद से जंगल में आजाद किया है, उन्होंने लोगों से कहा कि सांप दिखने पर वह सांपों को मार नहीं, बल्कि वन विभाग या उनकी सोसायटी से संपर्क करें।

वही वन विभाग के वन दरोगा वीरेंद्र पांडे ने कहा कि सेव द स्नेक सोसायटी द्वारा दो दिनों में रामनगर व ग्रामीण क्षेत्र से पकड़े गए दो दर्जन से ज्यादा सांपों को आज हमारी मदद से जंगल में आजाद किया गया, उन्होंने कहा कि सांप देखने पर वन विभाग को तुरंत सूचित करें क्योंकि बरसात के मौसम में सांपों का निकालना शुरू होता है।