Breaking News

बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |        |   होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा नहीं करेगा UN, हमले के बाद फैसला     |  

ऊखीमठ में बारिश का कहर कई पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, ए एन एम सेंटर खतरे की जद में

उत्तराखंड में हो रही आफत की बारिश से जगह - जगह भूधसाव होने लगा है। भूधसाव के कारण कई स्थानों पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है।  मदमहेश्वर घाटी के राऊलैंक में भूधसाव होने के कारण पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि रासी गांव में भूधसाव होने के कारण ए एन एम सेंटर खतरे की जद में आ गया है। 

तुंगनाथ घाटी के ग्वाड तोक में भूधसाव होने के कारण 30 परिवारों पर कभी भी प्रकृति का कहर बरस सकता है जबकि ऊखीमठ - मनसूना - उनियाणा मोटर मार्ग पर जगह - जगह मलवा आने से राहगीरों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है।