Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

चारधाम यात्रा से पहले रुद्रप्रयाग में तैयारियां जारी

 उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले रुद्रप्रयाग में प्रशासन तैयारियों में जुटा है। केदारनाथ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। प्रशासन के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए रुद्रप्रयाग के जनपथ को ट्रैफिक जोन में विभाजित किया गया है। 

प्रशासन ने ट्रैफिक नियंत्रण प्वाइंट्स की पहचान कर वहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। यात्रा के दौरान रास्ते में  पुलिस की टीमें भी मौजूद रहेंगी। 

चारधाम यात्रा 10 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। वहीं बद्रीनाथ के कपाट 12 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।