Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025, देहरादून से श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन शुरू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए देहरादून से विशेष ट्रेन शुरू की गई, उत्तराखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ जा रहे हैं, इसे देखते हुए ये कदम उठाया गया।

यात्रियों का कहना है कि "हमारी मर्जी पूरी करने के लिए ले जा रहे हैं बच्चे। वहां जाके क्या होता है, वहीं जाके पता चलेगा। हम तो आधे रास्ते में हैं। ये 145 साल में कुंभ लगा है तो जाने का मन लग रहा है। वहां नहा-धो के सब पता चलेगा कि कैसा हो रहा है। स्पेशल ट्रेन लगी है, हमारा सौभाग्य है कि हम कुंभ नहाने के लिए जा रहे हैं। दोनों साथ में हैं।"

महाकुंभ में देश भर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वे अपनी तीर्थयात्रा पूरी करने के लिए हरिद्वार भी जा रहे हैं।

45 दिन चलने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी को खत्म होगा। इस दौरान करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने की संभावना है।