Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

21 अगस्त से शुरू हो रहा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र

उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र तीन दिन तक चलेगा. लेकिन इस दौरान करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली सहित कई विधेयक सरकार की तरफ से पेश किए जाएंगे. इस सत्र में कुल 490 सवाल भी लिस्टिंग हैं.

हालांकि यह सत्र हंगामेदार रहने वाला है. क्योंकि विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, आपदा, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने वाली है. वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है. बता दें कि गैरसैंण में ही पिछले साल मार्च में बजट सत्र हुआ था. इस साल भी बजट सत्र यही कराने की तैयारी थी. लेकिन बाद में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने देहारदून विधानसभा में सत्र आयोजित कराने का आग्रह किया, जिसके बाद यहां इस साल बजट सत्र नहीं चला.

इस वजह से लंबे इंतजार के बाद गैरसैंण में अब बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा. सत्र को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.