Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान मोबाइल फोन पर लगेगा प्रतिबंध, SC के आदेश के बाद तैयारी

Uttarakhand: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घूमने आने वाले सैलानियों को सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर जल्द ही प्रतिबंध लग जाएगा। ये कदम हाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया जा रहा है। इसका मकसद वन्यजीवों की रक्षा करना और उनके प्राकृतिक आवास में इंसानी दखल कम करना है।

अधिकारियों ने साफ किया कि बेशक स्मार्टफोन प्रतिबंधित रहेंगे, लेकिन सैलानी तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कैमरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्रतिबंध कॉर्बेट के 15 पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले सभी आगंतुकों, गाइडों, ड्राइवरों और कर्मचारियों पर लागू होगा। इनमें ढिकाला, बिजरानी और झिरना जैसे लोकप्रिय जोन भी शामिल हैं।