Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

नैनीताल से कैंची धाम जाने वाली सड़क पर भारी भीड़, प्रतिष्ठा दिवस मनाने के लिए पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल में इन दिनों गाड़ियों की कतार लगी है। भारी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस मनाने जा रहे हैं। नतीजा ये है कि नैनीताल से मंदिर जाने वाली सड़क पर तिल रखने की भी जगह नहीं। सोमवार को भी यही हालत थी। इस रूट पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लगी रही। यहां देश भर से श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर में जाने के लिए भी उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं और छुट्टियां मनाने आए सैलानियों को देखते हुए ट्रैफिक की खास व्यवस्था की गई है। निजी गाड़ियों की संख्या कम करने के लिए विशेष बस सेवा चलाई जा रही है। प्रशासन के मुताबिक आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं  की भीड़ और बढ़ेगी। नीम करोली बाबा को समर्पित कैंची धाम का प्रतिष्ठा दिवस 15 जून को है।