Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

नैनीताल में बारिश और तेज हवाओं से मकानों पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे लोग

नैनीताल के स्टाफ हाउस वार्ड नंबर-1 में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ दो मकानों पर गिर गया। हादसे में मकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गिरा हुआ पेड़ होटल कर्मी नारायण राम और संजय पांडे के मकानों पर आ गिरा। इस घटना में नारायण राम के घर को करीब 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि संजय पांडे के मकान की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद रमेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वार्ड में कई पेड़ जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं, जिनके संबंध में कई बार वन विभाग को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सभासद ने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग जल्द ही क्षेत्र का निरीक्षण कर जोखिम वाले पेड़ों को हटाने की कार्रवाई नहीं करता है, तो स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।