Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Uttarakhand: रामनगर में बेटे की जान बचाने के लिए नदी में कूदा एक शख्स, डूबने से हुई मौत

उत्तराखंड के रामनगर में कोसी नदी में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद डूब गया। सोमवार को खीम सिंह अपने परिवार के साथ नदी में नहाने गया था। उसका बेटा नदी के तेज बहाव में बह गया और उसकी मदद के लिए पुकार सुनकर खिम सिंह पानी में कूद गया। वो अपने बेटे को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन तेज बहाव में बह गया। 

रामनगर के पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से खीम सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।