Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

केदार घाटी में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त - व्यस्त

केदार घाटी के अधिकांश इलाकों में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण हिमालयी क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होनी लगी है जिससे 6 माह बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़ पालकों ने निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर दिया है। 

मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी सहित सहायक नदियों का जल स्तर उफान पर है और अधिकांश मोटर मार्गों पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है।