केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भूस्खलन में दो पालकी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 11:20 बजे घटी, जब अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इससे कई डंडी-कंडी संचालक और यात्री चपेट में आ गए, जिनमें से कुछ नीचे खाई में गिर गए। उन्हाेंने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया, जिसके बाद उन्हें तत्काल गौरीकुंड अस्पताल भिजवाया। तीन घायलों में एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गंभीर चोट आई हैं। प्रशासन ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस हादसे में दो डंडी कंडी संचालको की मृत्यु हो गई।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल
You may also like
प्री-मानसून बारिश से बदला उत्तराखंड का मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत.
चंपावत में भारी बारिश से बंद हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल.
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई.
देहरादून में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जलभराव और निर्माण कार्यों पर उठे सवाल.