Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जलीय जीवों को संरक्षित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पार्क के कोर एरिया के करीब से बहने वाली राम गंगा नदी के किनारे सैंड बैंड्स यानी रेत की पट्टियां बनाई जा रही हैं।

पार्क अधिकारियों के मुताबिक नदी के किनारे सैंड बैंड बनाने से न सिर्फ नदी में रहने वाले मगरमच्छ, ऊदबिलाव और घड़ियाल जैसे जलीय जीवों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी बल्कि उन्हें सुरक्षित प्रजनन स्थल भी मिल सकेगा। यानी इस पहल से जलीय जीवों की तादाद भी बढ़ेगी। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में राम गंगा नदी 25 सरीसृप प्रजातियों सहित कई तरह के जलीय जीवों का घर है।

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि "हमारे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का जो कोर एरिया है उसमें राम गंगा नदी है। वो कई तरह की जलीय स्पीशीज है उसको स्पोर्ट करती है। उनसे से ऑर्टर एक हैं जिसमें मगरमच्छ हैं वो हैं और एक क्रिटिकल इन डेंजर्ड जो हैं स्पीशीज घड़ियाल वो भी वहां पर पाए जाते हैं। हमारा लगातार प्रयास रहता है कि कुछ ऐसी एक्टिविटी की जाएं कि इनका जो वास स्थल है, इसको इंप्रूव करने की कोशिश की जाए। इसी परियोजना के अंतर्गत कुछ कार्य हमारे क्षेत्र में किए जा रहे हैं। जिसमें जो सैंडबैंक हैं उनका सुधार किया जाए। इनको अनुकूल बनाया जाएगा कि उन सैंड बैंक का अंडे देने में बच्चे जो निकलेंगे उनमें सपोर्ट हो।"