Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Uttarakhand: हरिद्वार में भारी बारिश, कई इलाकों में पानी भरा

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से कई जगहों पर पानी भर गया। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे बद्रीनाथ की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं।

हरिद्वार में नवोदय नगर के बरसाती नाले में एक किशोर तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने कहा कि लड़के का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि लैंडस्लाइड की वजह से 88 सड़कें बंद हो गई हैं, उसके अलावा दो बॉर्डर रोड, एक स्टेट हाइवे और बद्रीनाथ मंदिर जाने वाला नेशनल हाइवे भी लैंडस्लाइड से प्रभावित हुआ है।