Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज भारी बारिश, IMD का अलर्ट

इन दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. आगे भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर में तेज बारिश हुई. यहां तक कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तो सुबह 9 बजे के बाद से झमाझम बारिश देखने को मिली. आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाओं के चलने से मौसम ठंडा हो गया. वहीं शुक्रवार के दिन भी राज्य के पांच जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अलर्ट जारी किया है.

गुरुवार देर शाम मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के पांच जिलों में मेघ जमकर बरसने की संभावना है. विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत और हरिद्वार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी की ओर से भी उत्तराखंड में 26 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.