Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 10 अगस्त तक प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। 7 अगस्त के बाद कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है।

अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है।