Breaking News

बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |        |   होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा नहीं करेगा UN, हमले के बाद फैसला     |  

उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

 इन दिनों उत्तराखंड में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है. हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहा और आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन उमस ने लोगों को खूब परेशान किया. वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. राज्य के दो- तीन जिले ऐसे हैं जहां पर बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है जबकि अन्य जनपदों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है.

इसी बीच मौसम विभाग में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश की आशंका जताई गई है जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की वर्षा होगी.