Breaking News

AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |   प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन     |  

हरिद्वार प्रशासन का आदेश, कांवड़ रूट पर मस्जिदों को ढकने के लिए लगाए पर्दों को हटावाए

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रशासन ने कांवड़ रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों और मजारों के सामने लगाए गए पर्दे हटा दिए हैं। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि मस्जिदों और मजारों पर किसके आदेश से ये पर्दे लगाए गए थे। विशेष पुलिस अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर में पर्दों को हटाते देखा गया।

विशेष पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक इस्लाम नगर की मस्जिद का हटाया है, दूसरा बुरेसा मजार, ऊंची चौकी से हटाया है। हमें रेल चौकी से ऑर्डर मिला। ये कब लगा, हमें नहीं पता। हमें हटाने का आदेश मिला तो हमने हटा दिया है।"

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तब विवाद खड़ा हो गया था जब यात्रा के रूट में पड़ने वाले मस्जिदों और मजारों को पर्दों से ढक दिया गया था।