हरिद्वार के बहादराबाद में कोर यूनिवर्सिटी की ओर से एक विशेष कानूनी सहायता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जज सिमरनजीत कौर DLSA और एडवोकेट डॉ0 प्रियंका अग्रवाल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शिविर में हरिद्वार कोर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के छात्रों ने स्थानीय ग्रामीणों को UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड, महिलाओं के अधिकार,साइबर अपराध और उपभोक्ता कानून जैसी अहम जानकारियां दीं। UCC को लेकर लोगों में खास रुचि देखी गई, और इसे लेकर कई सवाल भी पूछे गए, जिनका छात्रों और विशेषज्ञों ने जवाब दिया। शिविर का मकसद ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। यह शिविर सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
हरिद्वार: कानूनी जागरूकता शिविर में UCC पर दी गई खास जानकारी
You may also like
उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम.
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'आई एम सॉरी'.
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या.
अब तक 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुँचे, प्रशासन ने मॉनसून को लेकर जारी की एडवाइज़री.