Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

उत्तराखंड: अचानक हुई बर्फबारी ने बदला केदारनाथ का मौसम, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

Uttarakhand: एक तरफ जहां देश के मैदानी इलाके चिलचिलाती गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी से पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार बर्फबारी देखी है।

केदारनाथ चार धाम यात्रा में शामिल तीर्थ स्थलों में से एक है। केदारनाथ मंदिर में प्राकृतिक रूप से निर्मित शिव लिंग है, जिसे भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक के रूप में पूजा जाता है।