Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

राजपुर रोड इलाके में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सिंह ने बताया कि घटना उत्तरांचल अस्पताल के पास हुई, जहां चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार ने तेज रफ्तार से चार मजदूरों और एक स्कूटर को टक्कर मार दी।

चारों मजदूरों को उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में स्कूटर सवार दो लोग भी घायल हो गए।कार चालक की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मृतकों में से दो की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार निवासी मंशाराम (30) और रंजीत (35) के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो की अभी पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटर सवार दो लोगों धनीराम और मोहम्मद शाकिब के पैर में चोटें आई हैं और उन्हें उत्तरांचल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।