Breaking News

ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुणे पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन की 7 दिन की रिमांड मांगी     |  

उत्तराखंड के जंगलों में आग बुझाने की कोशिशें जारी

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जंगल की आग लगातार भड़क रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 800 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल आग से राख हो चुके हैं। आग लगने के ज्यादातर मामले कुमाऊं से सामने आए हैं। अधिकारी हालात को लेकर पूरी तरह चौकन्ने हैं और आग की जानकारी मिलते ही उसे बुझाने की ठोस कोशिशें कर रहे हैं।

लैंसडौन फॉरेस्ट डिवीजन के गुलरझरा इलाके से एक आदमी को जंगलों में आग लगाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जंगल की आग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि आग लगने की मूल वजहों को पहचानने की जरूरत है। हर साल गर्मियों के दौरान जंगलों में आग लग जाती है।

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने के सभी मामलों में 2023 के मुकाबले मार्च-अप्रैल के दौरान कई गुना बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ नैनीताल जैसे कुछ जिलों में ही सात गुना से ज्यादा मामले बढ़े हैं। कुमाऊं और गढ़वाल के जंगलों में आग बुझाने की मुहिम जारी है। नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स, सेना, होम-गार्ड और लोगों के अलावा वन विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने के काम में लगे हैं।