Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

हल्दवानी में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और तीसरी आंख से निगरानी

Uttarakhand: नैनीताल में छह विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम को हलद्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हुआ। एडिशनल डिस्ट्रिक इलेक्शन ऑफिसर नैनीताल, पीआर चौहान ने स्ट्रॉग रूम के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्रों के वीवीपैट को स्ट्रॉग रूम में रखा गया है। खराब और टूटे हुए वीवीपैट को एक वेयर हाउस में रखा गया है। सुरक्षा के लिए सीएपीएफ को तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी से भी इसकी निगरानी की जा रही है।

उत्तराखंड के 55.89 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, 2019 के आम चुनावों की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत कम है।