Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

उत्तराखंड में लगातार बारिश से 10 डिग्री तक लुढ़का पारा

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी जनपदों से लेकर पहाड़ों तक बादल छाए हुए हैं। रविवार की सुबह हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। तापमान में गिरावट से जहां गर्मी से राहत मिली है वही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की ठंड भी महसूस की गई। देहरादून के तापमान में भी 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। रविवार को देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में तड़के से ही मध्यम बौछारों का क्रम शुरू हो गया था।

शनिवार देर रात भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे हल्की ठंड महसूस की गई। चार धाम यात्रा मार्गों पर भी बादल मंडरा रहे हैं और जगह-जगह बौछारों का दौर बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से आवाजाही भी प्रभावित हो रही है तो वहीं कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। लोहार खेत में एक दिन में सबसे अधिक 75 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि काठगोदाम, पोखरी, धारी आदि क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है।

बारिश और ओलावृष्टि के चलते कहीं-कहीं पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। देहरादून में ही अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.7 और न्यूनतम तापमान 10. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से जहां हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।